फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh Suicide: पेड़ पर फंदा लगाकर दो दोस्तों ने किया सुसाइड, दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गए थे दोनों

Tue, 10 Mar 2026 01:00 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

पुसौर के चिखली गांव में दो दोस्तों ने जन्मदिन पार्टी के बाद शराब पीकर एक ही पेड़ पर साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
दो दोस्तों के शव पेड़ पर लटके मिले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार की सुबह स्कूल परिसर में दो दोस्तों की लटकती लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिखली गांव के स्कूल परिसर में एक पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटकती हुई दो लाश मिली है। मृतक की शिनाख्त दीपक बरेठ 21 साल, निवासी तेतला, शिवशरण कर्ष 22 साल, निवासी कटंगपाली, जिला सारंगढ़ के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दीपक बरेठ अपने दोस्त लाभोराम के साथ शिवशरण का कटंगपाली से जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिये लेने गया था। रास्ते में लाभोराम को उतारने के बाद दोनों दोस्तों ने साथ में जमकर शराब पार्टी की। इसके बाद अज्ञात कारणों से एक ही फंदे पर फांसी लगाकर दोनों ने आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


आज सुबह इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जिसके बाद पुसौर पुलिस को घटना से अवगत कराया गया, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजते हुए ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।
 
घटना स्थल पर किसी प्रकार का कोई सुसाईड नोट बरामद नहीं हुआ है। दोनों युवकों ने किन कारणों से एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी नही मिल सकी है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें