फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर: रायगढ़ में पति-पत्नी की निर्मम हत्या से सनसनी, घर के आंगन में शव छोड़ भागे हत्यारे

Wed, 22 Oct 2025 11:30 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बीती रात अज्ञात हमलावरों ने पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों के खून से लथपथ शव मिले। इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। 
विज्ञापन
पति-पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात अज्ञात आरोपियों ने पति-पत्नी की हत्या कर दी। आज सुबह घर के आंगन में दोनों की खून से लथपथ लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भेंड्रा के आश्रित ग्राम कपाटडेरा निवासी गुरुवार सिंह राठिया 35 साल, मनीता राठिया 30 साल की बीती रात तकरीबन नौ बजे अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि गुरुवार सिंह राठिया रोजी मजदूरी का काम करता था और शराब पीने का आदि था।

दोनों पति-पत्नी के तीन छोटे बच्चें हैं, बीती रात मासूम बच्चों की आंखों के सामने ही आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद दोनों के शव को घसीट कर आंगन में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। आज सुबह दोहरे हत्या की सुचना मिलते ही घरघोड़ा थाने की पुलिस टीम, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक के साथ मौके पर पहुंची। मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात् दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते ही गांव के ग्रामीणों के अलावा पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

 
बताया यह भी जा रहा है कि दो लोगों के द्वारा हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है, जिसके बाद पुलिस दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, जल्द ही हत्या के कारणों का पता चल जायेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें