रायगढ़ में फेसबुक से युवती से दोस्ती कर शादी करने का वादा करते हुए अलग अलग जगह में दुष्कर्म करने के बाद शादी से इनकार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
रायगढ़ जिले में फेसबुक के जरिये युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा देते हुए डेढ साल से अधिक समय तक अलग-अलग जगहों में दुष्कर्म करने के बाद शादी से मुकरने वाले आरोपी को पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला महिला थाना का है।
विज्ञापन
पीड़िता ने कल 20 मार्च को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वर्ष 2021 में उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से रामभाठा निवासी प्रतीक सिदार से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और आरोपी ने शादी का आश्वासन देकर पीड़िता के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया। पीड़िता के बताया कि 04 मार्च 2024 से जनवरी 2026 के बीच आरोपी ने विभिन्न स्थानों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही, तब आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया।
पीड़िता की शिकायत के बाद मेडिकल परीक्षण कराया गया। प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी प्रतीक सिदार पिता परशुराम सिदार उम्र 26 वर्ष निवासी रामभाठा, जवाहर नगर, को उसके निवास से हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहां पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। जिसके बाद आरोपी की विधिवत मेडिकल एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई पूर्ण कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।