फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: 60,326 नग अफीम के पौधे, 2,877 किलोग्राम तैयार अफीम बरामद, जब्त माल की कीमत 2 करोड 5 लाख 10 हजार रुपये

Sat, 21 Mar 2026 07:01 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ में पुलिस ने दो खेतों में लगे 60 हजार, 326 अफीम के पौधे के अलावा 2,877 किलोग्राम तैयार अफीम जप्त किया है, इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार है, दो अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
रायगढ़ में करोड़ो का अफीम जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अफीम की खेती का भंडाफोड़ के बाद रायगढ़ पुलिस ने दो खेतों में लगे 60 हजार 326 अफीम के पौधे के अलावा 2,877 किलोग्राम तैयार अफीम जब्त किया है। जब्त माल की कीमत 2 करोड़ 5 लाख 10 हजार रूपये बताई गई है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र के ग्राम आमाघाट में 19-20 मार्च की रात पुलिस को सूचना मिली की खर्राघाट भैर नाला किनारे में स्थित भूमि पर मार्शल संगा निवासी ग्राम हड़म बनम थाना खूंटी जिला खूंटी झारखण्ड हाल मुकाम ग्राम आमाघाट के द्वारा अवैध अफीम की खेती किया गया है। जिसके बाद एसएसपी मोहन सिंह ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को कार्रवाई के लिये निर्देशित कर थाना प्रभारी पूंजीपथरा, लैलूंगा को भी स्टाफ के साथ मौके पर रवाना किया गया, पुलिस टीम ने कल आमाघाट जाकर रेड कार्यवाही किया गया, इस दौरान खेत में काम करने वाले दो व्यक्ति मौके से फरार हो गये, एक व्यक्ति मिला जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम मार्शल संगा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम हड़म बनम थाना खूंटी जिला खूंटी झारखण्ड हाल मुकाम आमाघाट थाना तमनार का रहने वाला बताया। मौके पर दो खेतों में अफीम का फसल लगा हुआ मिला।

5 खसरा में विभाजित जमीन
राजस्व विभाग की टीम के द्वारा फसल लगे जमीन के संबंध में जानकारी लिया गया जिनके द्वारा बताया गया उपरोक्त जमीन 05 खसरा में विभाजित है, (1) 462/3 विराज, प्रवीण, उर्मिला, सुलोचना (2) 462/2 केलो परियोजना (3) 462/1 महंत पिता चमरा, अश्विनी (4) 462/4 दयानंद पिता धरमदेव एवं (5) 462/5 हेमंत कुमार पिता धरमदेव के नाम से अंकित जमीन है। मौके पर अफीम पौधे 60,326 नग एवं वजन 2877 किलोग्राम का होना पाया गया।
विज्ञापन


घर से मिला 3.02 किलोग्राम अफीम
पूछताछ के दौरान मार्शल सांगा ने बताया कि फसल से निकाले गये अफीम को छुपाकर अपने घर में रखा है। जिसके आमाघाट में जाकर चेक किया गया, तब इसके द्वारा एक पॉलिथीन में अफीम निकालकर पेश किया जिसका वजन 3.02 किलोग्राम, कीमत 15 लाख 10 हजार रूपये, होना पाया गया जिसे मामले में जप्त किया गया है। मामले में आरोपी मार्शल संगा, इमानवेल भेंगरा व सीप्रियन भेंगरा के खिलाफ धारा 8 (बी), 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी है, इसी कड़ी में यह कार्रवाईकी गई है, मामले के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मिलने के सभी सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें