फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh Raid: रायगढ़ में रेस्टोरेंट्स पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 22 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

Sat, 30 Aug 2025 05:31 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ में खाद्य विभाग ने रेस्टोरेंट्स और भोजनालयों में छापेमारी कर 8 मामलों में 22 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। गैस विनिमय नियंत्रण आदेश 2000 के तहत प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई शुरू।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट और भोजनालय में छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिला मुख्यालय में खाद विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट और भोजनालय में छापामार कार्रवाई करते हुए घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते हुए पाये जाने पर आठ मामलों में कुल 22 सिलेंडर जब्त किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, जिला खाद्य अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने रायगढ़ जिले के रेस्टोरेंट एवं अन्य भोजन प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें प्रतिष्ठानों में उपयोग किए जा रहे घरेलू गैस सिलेंडर की जब्ती बना कर गैस एजेंसी के सुपुर्द किया गया है।

विज्ञापन


इस कार्रवाई के दौरान आठ प्रकरण में कुल 22 सिलेंडर जब्त किए गए। जिसमें बाबा रेस्टोरेंट से 2 नग गैस सिलेंडर, राॅयल रेस्टोरेंट से 2 नग गैस सिलेंडर, पप्पु बिरयानी से 10 नग गैस सिलेंडर, जायसवाल रेस्टोरेंट से 1 नग गैस सिलेंडर, समोसा कार्नर से 1 नग घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए।

इस कार्रवाई के बाद संबंधितों के खिलाफ गैस विनिमय नियंत्रण आदेश 2000 के तहत प्रकरण दर्ज किया जाएगा। इसी तारतम्य में धरमजयगढ़ में खाद्य विभाग की टीम द्वारा बैरागी समोसा कार्नर से 5 नग घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर गैस विनिमय नियंत्रण आदेश 2000 के तहत प्रकरण निर्मित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें