फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: रायगढ़ में 10 दिन चलेगा चक्रधर समारोह, केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति में होगा आगाज

Wed, 27 Aug 2025 10:05 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ में आज से चक्रधर समारोह का 40वां संस्करण शुरू हो रहा है। जहां राज्यपाल रमेन डेका उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और तोखन साहू शामिल होंगे।
विज्ञापन
चक्रधर समारोह का भव्य शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में आज से 10 दिनों तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह का आगाज होने जा रहा है। चक्रधर समारोह का शुभारंभ महामहिम राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। समारोह में पहले दिन केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय गजेन्द्र सिंह शेखावत और केन्द्रीय राज्य मंत्री आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय तोखन साहू शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह का 40वां संस्करण आज शाम से आरंभ हो रहा है। 10 दिवसीय इस भव्य आयोजन में देश-प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं और दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। समारोह के पहले दिन केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय गजेन्द्र सिंह शेखावत और केन्द्रीय राज्य मंत्री आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय तोखन साहू शिरकत भी करेंगे। 

निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार केन्द्रीय संस्कृति मंत्री शेखावत 27 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे उज्जैन मध्यप्रदेश से प्रस्थान कर शाम 6 बजे जिंदल गेस्ट हाऊस पहुंचेंगे। तत्पश्चात वे रात्रि 8 बजे रामलीला मैदान रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा रात्रि 10 बजे समारोह से प्रस्थान कर जिंदल गेस्ट हाऊस में रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन


28 अगस्त को प्रातः 7.30 बजे रायगढ़ से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। वहीं केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री साहू 27 अगस्त को दोपहर 2 बजे जिला सक्ती से प्रस्थान कर शाम 5.30 बजे जिंदल गेस्ट हाऊस पहुंचेंगे। तत्पश्चात वे रात्रि 7.15 बजे रामलीला मैदान रायगढ़ में आयोजित चक्रधर समारोह में शामिल होंगे। रात्रि 10.30 बजे से 11 बजे तक राजमहल रायगढ़ आरक्षित एवं रात्रि 11 बजे राजमहल से जिंदल गेस्ट हाऊस रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें