फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मुकरने के बाद पीडिता पहुंची थाने, आरोपी पहुंचा जेल

Wed, 25 Mar 2026 05:50 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के बाद शादी से इंकार करने वाले आरोपी को पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला महिला थाना क्षेत्र का है।
 
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के बाद शादी से इंकार करने वाले आरोपी को पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला महिला थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


पीड़िता ने कल महिला थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि अपै्रल 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान सूरज उर्फ सुर्यकांत निवासी सरिया से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी उसे विश्वास में लेकर 20 अक्टूबर 2025 को युवती के घर पहुंचकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद नवंबर 2025 में आरोपी युवक को रायपुर अपने रिश्तेदार के घर ले गया, वहां भी उसने दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

युवती ने बताया कि शादी का दबाव बनाने के बाद आरोपी टाममटोल करता रहा और अंततः 5 मार्च को शादी से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद महिला थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 351(3), 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी सूरज उर्फ सूर्यकांत 34 साल को सरिया से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जिसके बाद आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें