फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने दी जान: परिजनों का आरोप- ससुराल वालों के उकसाने पर लगाया मौत को गले, पत्नी से भी था परेशान

Mon, 23 Mar 2026 06:19 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

 छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 27 वर्षीय किशोर दास ने फांसी लगाकर जान दे दी।  पिता ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाया। पत्नी से मतभेद और गर्भपात की धमकी से वह मानसिक रूप से प्रताड़ित था।
विज्ञापन
बेटे की मौत के बाद पिता ने लगाए आरोप
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने उसके ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है और पिता ने इसकी गहन जांच की मांग की है।

घुघवा निवासी हुकुमदास वैष्णव ने पुसौर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर बताया। उनके 27 वर्षीय पुत्र किशोर दास 22 मार्च को सुबह पांच बजे घर से निकले थे। उसी दिन सुबह आठ बजे उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। हुकुमदास के अनुसार, किशोर दास की शादी 09 अप्रैल 2025 को हुई थी। शादी के बाद पत्नी रायगढ़ में रहना चाहती थी, जबकि किशोर परिवार के साथ रहना चाहता था, जिससे मतभेद होते थे।

विज्ञापन


पत्नी अपने पिता और दीदी-जीजा को बुलाकर मायके चली गई, जिसे सरपंच के कहने पर भी वापस नहीं भेजा गया। इसके बजाय, किशोर और उसके माता-पिता को फोन पर जान से मारने व बदनाम करने की धमकी दी जाती थी। किशोर दास को धमकी देते हुए उसकी जानकारी के बिना गर्भपात भी करा दिया गया, जिससे वह मानसिक रूप से प्रताड़ित था। इन प्रताड़नाओं ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया।

मारपीट और पैसे का हस्तांतरण
हुकुमदास ने बताया कि 21 मार्च को किशोर दास कंपनी से काम करके लौट रहा था। कोतरा सड़क पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। उन्होंने किशोर दास के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। जबरन मोबाइल फोन से पैसे का हस्तांतरण कराया गया। इस घटना के बाद किशोर दास रोते हुए घर पहुंचा और माता-पिता को सब बताया।

जांच की मांग

विज्ञापन

परिजनों ने किशोर दास को काफी समझाया और सांत्वना दी। हालांकि, अगली सुबह किशोर दास मानसिक रूप से बहुत क्षुब्ध था। इसी कारण उसने मौत को गले लगा लिया। मृतक के पिता हुकुमदास वैष्णव ने पुसौर थाना प्रभारी से शिकायत की है। उन्होंने किशोर दास और उसकी पत्नी के बैंक स्टेटमेंट की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें