फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: खुड़खुड़िया में पांच जुआ फड़ पर दबिश, घेराबंदी कर पकड़े 33 जुआरी; 90 लाख की चार कार जब्त

Mon, 20 Jul 2026 03:18 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में पुलिस ने रायगढ़-कोरबा बॉर्डर पर खुड़खुड़िया जुआ खेलते 33 जुआरियों को पकड़ा गया। थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में ग्राम धसकामुड़ा में जुए के पांच फड़ों पर कार्रवाई हुई। जब्त की गई संपत्ति में सात कारें, 57 हजार 140 रुपये नगद और पांच गैस लाइट शामिल हैं। 
विज्ञापन
रायगढ़ में 33 जुआरी पकड़ाए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने बीती रात बड़ी कार्रवाई की है। रायगढ़-कोरबा बॉर्डर पर खुडखुडिया जुआ खेल रहे 33 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। यह मामला छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

विज्ञापन


छाल थाने की पुलिस टीम ने ग्राम धसकामुड़ा में मेला स्थल के बाहर दबिश दी। यहां जुए के पांच फड़ संचालित हो रहे थे, जिन पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 33 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों के पास से लगभग 90 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई। इसमें एक इनोवा, दो बोलेरो, दो अर्टिगा, एक किआ और एक ऑल्टो कार शामिल हैं। जुआ फड़ से 57 हजार 140 रुपये नकदी भी बरामद हुई। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने पांच गैस लाइट भी जब्त की हैं। यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़े गए जुआरी विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं। ये घरघोड़ा, तमनार, डभरा और जैजैपुर क्षेत्र से आए थे। वे धसकामुड़ा बस्ती के छोर पर बड़े पैमाने पर खुडखुडिया जुआ खेल रहे थे। 
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी और एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल ने मार्गदर्शन दिया। थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में टीम ने योजनाबद्ध घेराबंदी की।

छाल पुलिस ने गिरफ्तार 33 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए हैं। छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा छह के तहत पांच अलग-अलग मामले दर्ज हुए। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी चल रही है। उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया जारी है। इस बड़ी कार्रवाई में थाना प्रभारी नासिर खान और थाना छाल के स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें