फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत; दूसरा रायपुर रेफर

Mon, 20 Jul 2026 11:38 AM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ के पटेलपाली सब्जी मंडी के पास तेज रफ्तार नेक्सॉन कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत दूसरा घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, शहर से सटे पटेलपाली सब्जी मंडी के पास रविवार देर रात करीब तीन बजे नेक्सॉन कार के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में उमेश ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप शाह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया है।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, मृतक और घायल दोनों सब्जी का कारोबार करते थे। वे रोज की तरह पटेलपाली सब्जी मंडी सब्जी खरीदने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही जूटमिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें