फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: सूने मकान से नौ लाख की चोरी और सोना छिपाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 30 Sep 2025 06:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रायगढ़ जिला मुख्यालय में सूने मकान से 9 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक चोर और सोना छिपाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी के सोने-चांदी के जेवरात के अलावा सोने का बिस्किट बरामद किया है। इस मामले में फरार हो अन्य आरोपी पहले से ही अन्य मामलों में जेल में निरूद्ध है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के जानकारी के अनुसार, 24 सितंबर को मधुबनपारा निवासी श्रीमती आरजू बानो मल्लिक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 28 अगस्त को वह अपने मायके जिंदल पतरापाली गई थीं और 21 सितंबर की शाम जब लौटीं तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। सीसीटीवी कैमरों के वायर काटे गए थे और आलमारी का लॉकर टूटा पाया गया। जांच में सामने आया कि घर से चार सोने के हार, तीन अंगूठियां, चार कान के सेट, चार जोड़ी चांदी की पायल, एक आईफोन 16 प्रो मैक्स और दो लाख रुपये नकद समेत करीब नौ लाख रुपये की चोरी हुई है। इस पर कोतवाली पुलिस ने  धारा 305, 331(4) बीएनएस अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। 

सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर संदेही इकराम खान और मोह. समीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें इकराम ने अपने साथी साबिर उर्फ बाटली और सद्दाम मल्लिक के साथ चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी साबिर उर्फ बाटली के भाई मोह. समीर ने चोरी का सोना छिपाया था। इस मामले में धारा 317 (2), 317(5), 3 (5) बी.एन.एस. बढ़ाया गया। पुलिस ने आरोपियों से एक सोने का हार, एक बिस्किट, एक अंगूठी और चार जोड़ी चांदी की पायल समेत करीब तीन लाख रुपये का माल जब्त किया है। इस चोरी में शामिल साबिर उर्फ बाटली और सद्दाम मल्लिक इस समय चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के आबकारी प्रकरण में जेल में निरुद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें