फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: जगदम्बा ट्रेलर्स एवं स्ट्रक्चर्स प्लांट के यार्ड वाहनों के पार्ट्स चोरी, पांच आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Sat, 28 Jun 2025 06:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जगदम्बा ट्रेलर्स एवं स्ट्रक्चर्स प्लांट के यार्ड वाहनों के पार्ट्स चोरी के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जगदम्बा ट्रेलर्स एवं स्ट्रक्चर्स प्लांट के यार्ड वाहनों के पार्ट्स चोरी के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया है। उक्त मामला कोतरा रोड़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक जगदम्बा ट्रेलर्स एवं स्ट्रक्चर्स प्लांट के एचआर राजकुमार वस्त्रकार ने 27 जून की सुबह जब वह प्लांट के यार्ड में पहुंचे, तो पाया कि वहां रखे डिस्क की संख्या कम है। संदेह होने पर उन्होंने प्लांट के सीसीटीवी कैमरे की जांच की, जिसमें चार-पांच संदिग्ध युवक यार्ड से डिस्क, ड्रम व अन्य सामान चोरी कर ले जाते नजर आए। 

विज्ञापन


यार्ड में मौजूद सामान की गिनती करने पर पता चला कि पांच नग डिस्क (कीमत 35,000 रुपये), तीन नग ड्रम और एक इंजन हेड को मिलाकर कुल 90 हजार के सामानों की चोरी हुई थी।  इस मामले में कोतरा रोड पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पतासाजी शुरू की गई। जांच के दौरान ग्राम बरमुड़ा के चार युवकों शिवा सिदार, विक्रम सिदार, शुभम सिदार और जयशंकर सिदार की पहचान हुई।

साथियों के साथ मिलकर की चोरी 
मुख्य आरोपी शिवा सिदार को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि उसने अपने साथी विक्रम, शुभम, जयशंकर और एक अपचारी बालकों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने चोरी गए चार नग डिस्क  चार नग ड्रम और एक इंजन हेड, कुल 90 हजार रुपये का सामान गवाहों के समक्ष बरामद किया। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, वहीं विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी 
1. शिवा सिदार पिता बोधन साय, उम्र 18 वर्ष, निवासी बरमुड़ा, थाना कोतरारोड़।
2. शुभम सिदार पिता प्रभाकर सिदार, उम्र 18 वर्ष, निवासी बरमुड़ा, थाना कोतरारोड़।
3. विक्रम सिदार पिता दिलेश्वर सिदार, उम्र 22 वर्ष, निवासी बरमुड़ा, थाना कोतरारोड़।
4. जयशंकर सिदार पिता मोहितराम सिदार, उम्र 36 वर्ष, निवासी डीपापारा बरमुड़ा, थाना कोतरारोड़।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें