फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: खंभे से बांधकर शख्स को पीटा, पिटाई के दौरान हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 22 Dec 2024 04:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शख्स को खंबे से बांध कर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शख्स को खंबे से बांध कर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बनोरा निवासी पंचराम सारथी पिता पुनीराम सारथी 50 साल रोजी मजदूरी का काम करता है। मृतक के दो बेटे हैं एक की शादी हो चुकी है और दूसरा नाबालिग है। बताया जा रहा है 21 दिसंबर की रात पूरा परिवार खाना खाकर घर में सो रहा था। बताया जा रहा है कि आज सुबह 5 बजे के आसपास गांव का ही एक शख्स संतोष सिदार बनोरा आश्रम के पास टहल रहा था उसने मृतक के छोटे बेटे को बताया कि डुमरपाली बस्ती के पास पंचराम सारथी को कुछ लोगों के द्वारा बिजली खंबे से बांधकर डंडे और लात घुसों से मारपीट किया जा रहा है। 

विज्ञापन


इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पंचराम सारथी खंबे में बंधा हुआ था और तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डूमरपाली गांव के लोगों ने मृतक के परिजनों को बताया कि पंचराम सारथी डूमरपाली निवासी वीरेन्द्र सिंह सिदार के घर में 2 बजे घुसा था। इस वजह से कुछ लोगों ने मिलकर डंडे से पीट-पीटकर पचंराम सारथी की जान ले ली। 

शराब पीने का आदि था मृतक 
मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक की निधन हो जाने के बाद वह शराब पीने का आदि हो चुका था और अक्सर शराब के नशे में रहता था। आज तक उसने किसी भी प्रकार की चोरी की घटना को अंजाम नही दिया था। ऐसे में कुछ लोगों के द्वारा चोरी का आरोप लगाकर पीट-पीटकर हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया गया है। जिससे अब मृतक के दोनों बेटे अनाथ हो गए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस टीम जांच में जुटी
इस संबंध में चक्रधर नगर पुलिस का कहना है कि बीती रात की यह घटना है। इस मामले में अलग-अलग टीम बनाकर जांच की जा रही है। पूरे मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वीरेन्द्र सिंह सिदार सहित कुछ लोगों को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें