फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Jihad: कुंवारा बताकर लिव-इन में रहा दानिश, गर्भपात की खिलाता रहा दवाई; मौत से पहले लड़की ने बनाया वीडियो

Fri, 02 Jun 2023 01:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़

सार

युवती के भाई का कहना है कि, पुलिस ने आरोपी को गैर इरादतन हत्या के मामले में पकड़ा है, जबकि उस पर हत्या का केस दर्ज किया जाना चाहिए था। दानिश ने उसकी बहन को प्रेमजाल में फांस कर दुष्कर्म किया और प्रताड़ित भी करता था। उसकी बहन ने पहले अपना बयान भी रिकॉर्ड किया था। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी दानिश। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के साक्षी और साहिल के बाद अब छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भी लव जिहाद का मामला सामने आया है। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की मौत के बाद उसका वीडियो वायरल हो रहा है। करीब 4 मिनट 40 सेकेंड के इस वीडियो में युवती बता रही है कि दानिश उसे कपड़े उतारकर मारता था। शरीर पर चोट के निशान दिखाते हुए युवती ने बताया है कि दानिश उसे किस तरह प्रताड़ित कर रहा था। कहा है कि मुझे न्याय चाहिए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चक्रधर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

सिम्स में उपचार के दौरान हुई है युवती की मौत
रायगढ़ की रहने वाली 27 साल की युवती अनाथ थी। उसे किसी अन्य परिवार ने पाला था। युवती की मौत 8 मार्च को इलाज के दौरान बिलासपुर के सिम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। वीडियो भी सिम्स में भर्ती के दौरान का बताया जा रहा है। जांच में सामने आया कि गर्भपात की दवाई गलत तरीके से खाने के चलते लड़की की जान चली गई। परिजनों का आरोप है कि रायगढ़ के इंदिरा नगर निवासी दानिश खान उर्फ समीर हसन ने खुद को अविवाहित बताया और लिव इन में रहा। उसे असुरक्षित तरीके से गर्भपात की दवाई खिलाई। 

पुलिस पहले कार्रवाई करती तो बहन जिंदा होती
युवती के भाई का कहना है कि, पुलिस ने आरोपी को गैर इरादतन हत्या के मामले में पकड़ा है, जबकि उस पर हत्या का केस दर्ज किया जाना चाहिए था। दानिश ने उसकी बहन को प्रेमजाल में फांस कर दुष्कर्म किया और प्रताड़ित भी करता था। उसकी बहन ने पहले अपना बयान भी रिकॉर्ड किया था। भाई ने आरोप लगाया कि, पुलिस ने उस वक़्त कार्रवाई नहीं की। अगर की गई होती तो आज उसकी बहन जिंदा होती। युवती भी वायरल वीडियो में दानिश पर कमरे में बंद रखने और मारपीट का आरोप लगाकर बचाने की गुहार लगा रही है। 
विज्ञापन

दानिश ने कभी मेरे बारे में नहीं सोचा, हमेशा मारपीट करता रहा
वीडियो में युवती ने आरोप लगाया है कि, दानिश उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। उससे शारीरिक संबंध बनाए, पर शादी नहीं की। उसकी वजह से अस्पताल में हूं। दानिश ने कभी उसके बारे मं नहीं सोचा। हमेशा मारपीट करता रहा। उसने अपने शादीशुदा होने की बात भी छिपाई। युवती ने कहा कि, वह पहले शादीशुदा होने की बात बता देता तो उसे छोड़ देती। उसके चक्कर में घर से भागकर आई। दानिश बहुत मारता था। उसने हाथ को भी काटा है। मुझे दानिश के साथ नहीं रहना, मुझे न्याय चाहिए। मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई। वायरल वीडियो में युवती यह भी बता रही है कि दानिश और उसकी एक बेबी थी। जिसे पैदा होते ही दूसरे को दिया था। बार बार गुहार लगाने के बाद भी बेबी को नहीं लाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें