फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Cyber Crime: रायगढ़ में कियोस्क संचालक पर लाखों की ठगी का आरोप, पीड़ित महिला पहुंची थाने; आरोपी फरार

Mon, 10 Nov 2025 12:56 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में एक कियोस्क बैंक संचालक पर एक आदिवासी महिला और उसके परिवार से लाखों रुपये की ठगी करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि मिलुपारा स्थित कियोस्क बैंक के संचालक ने भू-अर्जन के तहत मिले पैसे में हेरफेर कर उन्हें ठगा है।
विज्ञापन
तमनार थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले के ग्रामीण अंचल में कियोस्क बैंक चलाने वाले शख्स ने एक आदिवासी महिला सहित उसके परिवार से लाखों की ठगी कर ली। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस अपराध दर्ज आगे की कार्रवाई में जुट गई है, मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सत्यभामा सिदार, निवासी सक्ता ने तमनार थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उसके मायके मिलुपारा के नरेन्द्र बेहरा 23 साल, जो की मिलूपारा में ही कियोस्क बैंक खोला था। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां रूपवती सिदार को भू-अर्जन का पैसा अडानी कंपनी से 54 लाख मिला था। 

जिसमें से उसकी मां ने उसके खाते में 15 लाख डाले थे। जिसके बाद वह पैसा निकालने नरेन्द्र बेहरा के कियोस्क बैंक में जाती थी। पीड़िता ने बताया की 17 सितम्बर 2020 को 2 लाख और उसी दिन 10 हजार के बाद 28 सितम्बर 2020  को 1 लाख 50 हजार एवं 06 दिसंबर 2020 को 12 हजार 500 को मिलाकर कुल 4 लाख 62 हजार 500 को नरेन्द्र बेहरा ने अपने खाते में ट्रांसफर कर लिये। नरेन्द्र बेहरा से कई बार पैसा वापस मांगने के बावजूद वापस नहीं किया गया।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया है कि जब वह अपने पति चमरू सिदार के नाम से पैसा निकालती थी। उसे समय शातिर तरीके से दो बार अंगूठा लगाने के लिए बोलता था। उसी समय वह पैसा निकाल लेता था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया की पूर्व में उसके बड़े पापा राम सिंह सिदार, मेरे बड़े भाई हलधर सिदार के खाता में भू-अर्जन के तहत आये 58 लाख और 80 लाख को भी उसके मृतक भाई विधाधर सिदार को शराब पीलाकर पैसा निकालकर रख लिया है। 

पीड़िता ने बताया कि नरेन्द्र बेहरा कियोस्क बैंक को बंद कर उससे और उसके परिवार से ठगी करके इधर-उधर भाग रहा है। पीड़ित आदिवासी परिवार पिछले 3-4 साल से आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई है।

थाने में हुआ अपराध दर्ज 
बहरहाल, पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत तमनार थाने में की है, जिस पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें