फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: अंतरराज्यीय ट्रेडिंग फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने मास्टर माइंड समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mon, 24 Nov 2025 02:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले की पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय ट्रेडिंग फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश करते हुए मास्टर माइंड समेत चार आरोपियों को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है। साइबर फ्रॉड गैंग ने देशभर में 200 से भी ज्यादा साइबर फ्रॉड की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले की पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय ट्रेडिंग फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश करते हुए मास्टर माइंड समेत चार आरोपियों को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है। साइबर फ्रॉड गैंग ने देशभर में 200 से भी ज्यादा साइबर फ्रॉड की घटना को अंजाम दिया है। रायगढ़ के उद्योगकर्मी से ठगों ने करोड़ो की ठगी की थी। मिली जानकारी के अनुसार शहर के ढिमरापुर निवासी एक उद्योगकर्मी दंपत्ति ने  यूट्यूब पर शेयर ट्रेडिंग का विज्ञापन देखकर एक लिंक पर संपर्क किया। 

विज्ञापन

 

खुद को यूके इंडिया चैनल से जुड़ा बताने वाले कॉलर ने उन्हें एक ऐप डाउनलोड कराकर निवेश शुरू कराया। 20 मई से 30 अगस्त के बीच दंपत्ति से 1 करोड़ 08 लाख 44 हजार 025 रुपये विभिन्न खातों में जमा करवाए गए। जुलाई में जब उन्होंने एकमुश्त 32 लाख जमा किए, तो ऐप में उनकी राशि को 42 करोड़ रुपये दिखाया गया। रकम निकालने कहा गया, तो 5 लाख रुपये ब्रोकरेज शुल्क मांगा गया, जिसे उन्होंने जमा भी कर दिया। इसके बाद कॉलर का संपर्क बंद हो गया। 7 सितंबर को पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना में धारा 318 (4) बीएनएस दर्ज किया गया। 


पुलिस को इस तरह मिला क्लू
एसपी दिव्यांग पटेल ने साइबर फ्रॉड के इस गंभीर मामले की स्वयं मॉनिटिरिंग करते हुए सीएसपी मयंक मिश्रा एवं साइबर सेल डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में जांच आगे बढ़ाया गया। साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने ठगी में प्रयुक्त बैंक खातों से लिंक मोबाइल नंबरों का सूक्ष्मता से विश्लेषण किया गया। इसमें पता चला कि पीड़ित के 32.50 लाख रुपये श्रीनगर निवासी यासीर शॉफी चारलू के खाते में गए थे। 

विज्ञापन

पहले यासीर को किया गिरफ्तार 
रायगढ़ पुलिस की विशेष टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी कर यासीर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने रकम मेहराज असाई को ट्रांसफर की और कैश भी दिया। इसके बाद पुलिस ने मेहराज असाई को भी गिरफ्तार किया। मेहराज से पूछताछ में उसके बेटे अर्शलान और आरोपी साकीब फारूखदार की अपराध में संलिप्तता की पुष्टि हुई जिन्हें भी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। 

200 से अधिक शिकायतें, करोड़ो का लेनदेन
पुलिस जांच में गिरोह के द्वारा उपयोग किए गए बैंक खातों की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने देश भर के कई राज्यों में लगभग 200 शिकायतें दर्ज है, और 10 करोड़ से भी अधिक का अवैध लेनदेन पाया गया है। साइबर फ्रॉड की पुष्टि होने पर प्रकरण में धारा 111, 3(5) बीएनएस एवं 66 (डी) आईटी एक्ट जोड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों से चार मोबाइल फोन जप्त किए हैं। जांच में यह प्रमाणित हुआ कि पीड़ित के पूरे 1.08 करोड़ रुपये इन्हीं गिरोह के खातों में जमा किए गए थे। पुलिस द्वारा राशि रिकवरी की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

 
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
01. यासीर शॉफी चारलू पिता मोहम्मद शॉफी चारलू उम्र 23 साल निवासी नाईच कदल रंजर मस्जिद श्रीनगर थाना जनाकदम जिला श्रीनगर (जम्मू कश्मीर)
02. साकीब फारूखदार पिता फारूख अहमददार उम्र 24 साल साकिन बटमालू फिरोदासबाद थाना बटमालू जिला श्रीनगर (जम्मू कश्मीर)
03. मेहराजउद्दीन असाई पिता गुलामरसुल उम्र 57 साल साकिन सुतरासाई करमनगर श्रीनगर थाना शहीदगंज जिला श्रीनगर (जम्मू कश्मीर)
04. अर्शलन अफॉक पिता मेहराजउद्दीन असाई उम्र 21 साल साकिन सुतरासाई करमनगर श्रीनगर थाना शहीदगंज जिला श्रीनगर (जम्मू कश्मीर)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें