छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार की सुबह रेलवे पुल के नीचे अज्ञात शख्स की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए उसकी शिनाख्त में जुट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत टेरम से कारी छापर जाने वाले मार्ग में स्थित रेलवे पुल के नीचे आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। राह चलते राहगिरों की नजर शव पर पड़ते ही उन्होंने पूरे मामले की जानकारी घरघोड़ा थाने में दी। जिसके बाद मामले की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नही मिले हैं।
इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ठंड के चलते मौत होनें की आशंका जताई है। फिलहाल मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात मृतक के शव को अस्पताल भेज दिया गया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों के का पता चल सकेगा, मृतक की शिनाख्त के लिये आसपास के गांव के ग्रामीणों पूछताछ की जा रही है।