फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: खाना नहीं बनाने से नाराज पति ने पत्नी को जमकर पीटा, महिला ने अस्पताल में तोड़ दम

Mon, 06 Jan 2025 06:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पत्नी के खाना नही बनाने की बात को लेकर आक्रोशित पति ने पहने हुए जूते से अपनी पत्नी की बेदम पिटाई कर दी। घायल महिला की अस्पताल में मौत हो जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पत्नी के खाना नही बनाने की बात को लेकर आक्रोशित पति ने पहने हुए जूते से अपनी पत्नी की बेदम पिटाई कर दी। घायल महिला की अस्पताल में मौत हो जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक आदिवासी अंचल लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुखवास गहनाझरिया निवासी त्रिलोचन नागवंशी 35 साल और उसकी पत्नी वेदमति नागवंशी 26 साल ने नये साल के अवसर पर सुबह से जमकर शराब सेवन किया था। इसी बीच शाम करीब 5 बजे के आसपास त्रिलोचन नागवंशी बस्ती तरफ से घुमकर जब अपने घर पहुंचा और अपनी पत्नी को खाना बनाने के लिये बोला। इस दौरान उसकी पत्नी वेदमति नागवंशी ने कमर दर्द होनें वाला हवाला देते हुए खाना नही बनाने की बात कही गई।

विज्ञापन


चमड़े के जूते से जमकर मारा
महिला के खाना नही बनाने पर उसके पति को इतना गुस्सा आया कि पैर में पहने हुए चमड़े के जूते से लात घुसों से अपनी पत्नी वेदमति की बेदम पिटाई कर दी। जिससे चेहरा, कमर, पीठ, छाती में अंदरूनी चोट लगा था और गले को भी उसके पति ने दबाया था। इस घटना के बाद 3 जनवरी को महिला अपने मायके चली गई थी। 4 जनवरी को महिला को उसके परिजनों ने बेहोशी की हालत में लैलूंगा अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

शार्ट पीएम में खुला राज 
लैलूगा थाने के एसआई चंदन नेताम ने बताया कि महिला की मौत हो जाने के बाद शार्ट पीएम में पता चला कि महिला के सीने का हड्डी टूटने और चेहरे में गंभीर चोट लगने की वजह से मौत हो गई। जिसके बाद प्रारंभिक जांच में महिला के पति को हत्या का अपराध दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


आरोपी ने कबूला अपना जुर्म
मृतका के पति त्रिलोचन नागवंशी से पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि खाना नही बनाने की बात को लेकर उसने लात घुसों से अपनी पत्नी की पिटाई की है। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर घटना के समय पहने हुए जूते को बरामद करते हुए आज आरोपी को धारा 103 (1) 238 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें