फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: जंगली हाथियों के दल ने सरकारी स्कूल के रसोई कक्ष को पहुंचाया नुकसान, मौके पर वन विभाग की टीम

Tue, 17 Jun 2025 06:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात जंगली हाथियों के एक दल ने गांव में घुसकर सरकारी स्कूल के रसोई कक्ष को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
जंगली हाथियों का आतंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात जंगली हाथियों के एक दल ने गांव में घुसकर सरकारी स्कूल के रसोई कक्ष को नुकसान पहुंचाया है। आज सुबह इस मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला छाल रेंज का है। मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले छाल रेंज में बीती रात जंगल से निकलकर हाथियों का एक दल पुसल्दा गांव पहुंचा। जहां हाथियों के दल ने प्राथमिक शाला रामनगर के रसोई कक्ष को नुकसान पहुंचाने के अलावा, कुछ किसानों के फसलों, पाईप लाइन के अलावा झोपड़ी को भी हाथियों ने क्षतिग्रस्त किया है। स्कूल में बच्चों के लिये खाना बनाने वाली महिला ने बताया कि यहां तकरीबन 50 बच्चे अध्ययनरत है और बच्चों के लिये मध्यान्ह भोजन बनाया जाता है उस जगह को हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है जिससे खाना बनाने में परेशानी हो रही है।   

विज्ञापन

क्या कहते हैं प्रभारी रेंजर
इस मामले में छाल रेंज के प्रभारी रेंजर चंद्रविजय सिदार ने बताया कि गांव के पास के जंगल में 8 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। बीती रात पुसल्दा प्राथमिक शाला के पास हाथियों का दल पहुंचा था। दीवार और एल्वेटर को हाथियों ने क्षति पहुंचाया है। नुकसान का आंकलन कर पूरा रिपोर्ट विभाग को सौंपा जाएगा।  

जिले में कुल 142 हाथी
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में जहां इन दिनों 45 तो वहीं रायगढ़ वन मंडल में 97 हाथी अलग-अलग दल में विचरण कर रहे हैं। हाथियों के इस दल में नर हाथियों की संख्या 34, मादा हाथी 67 के अलावा 41 हाथी शावक शामिल है। वन विभाग की टीम के अलावा हाथी मित्र दल के सदस्य लगातार हाथियों के इस दल पर नजर बनाये हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें