फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में जंगली सुअर का शिकार: वन विभाग की टीम का एक्शन, चार शिकारियों को पकड़ा, 50 किलो अवैध मास जब्त

Fri, 06 Dec 2024 10:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ में जंगली सुअर का शिकार करने वाले चार शिकारियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। इन सभी को टीम ने रंगेहाथों पकड़ा गया है।
विज्ञापन
रायगढ़ वन मंडल कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वन्यप्राणी का शिकार के मामले में रायगढ़ वन मंडल की टीम ने चार शिकारियों को पकड़ा है। ये सभी आरोपी जंगली सुअर का शिकार करके आपस में बांट रहे थे। इसी बीच इन्हें रंगेहाथों पकड़ा गया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले तमनार रेंज के जंगल में जंगली सुअर का शिकार करके आपस में मास का बंटवारा कर रहे चार आरोपियों को वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना के बाद पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों में कन्हैया धनवार, श्रवण चैहान कचकोबा निवासी, सेवा चैहान कमरगा निवासी, घसिया टिबउडीह शामिल है।

इन चारों आरोपियों ने मिलकर पूंजीपथरा के जंगलों में कल रात को वन्यप्राणी का शिकार करने के लिये जाल बिछाया था। जिसकी चपेट में आने से एक जंगली सुअर की मौत हो गई थी। जिसके बाद आज सुबह आरोपी कन्हैया के घर में उक्त जंगली सुअर को बंटवारा करने के लिये लाकर काट रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच मुखबिर से वन विभाग की टीम को सूचना मिली और जब वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची चारों आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से लगभग 50 किलो आसपास जंगली सुअर का मास और उसे काटने के उपयोग में लाये जाने वाले औजारों को जब्त किया गया है।   

इस संबंध में स्टाईलो मंडावी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद चार शिकारियों को पकड़कर वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें