फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigrah: एनटीपीसी लारा में कार्यरत युवक की मौत मामले में पिता ने दिया ज्ञापन, कार्रवाई की मांग की

Mon, 15 Sep 2025 09:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

मृतक के पिता जगदीश सारथी ने आज अपने परिवार एवं गांव के अन्य ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए उसके बेटे के कातिलों के खिलाफ उचित जांच, छानबीन कराकर उन्हें सजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में पहुंचकर एक पिता ने एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर उसके बेटे के कातिलों को जांच उपरांत सजा दिलाने की मांग की है। ढाई माह पहले जगदीश सारथी के बेटे शिवनारायण सारथी की लाश एनटीपीसी रेलवे लाइन के किनारे मिली थी। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपे गए ज्ञापन पत्र में जगदीश सारथी निवासी बरलिया ने कहा है कि उसका पुत्र एनटीपीसी लारा में पेट्रोलिंग मैन के पद पर पदस्थ था। वहीं पर पर काम करने वाले केतन यादव ने उसे 30 जून को फोन करके बताया कि उसके बेटे शिवनारायण सारथी का मर्डर हो गया है। इस सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचा, जहां उसके बेटे की लाश पड़ी हुई थी। जिसके बाद तमनार पुलिस ने उसके बेटे की लाश का पोस्टमार्टम कराने के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। लेकिन आज तक ना तो उसके बेटे के कातिलों तक तमनार पुलिस पहुंच सकी है और न ही उनकी तलाश की जा रही है।

जगदीश सारथी ने आज अपने परिवार एवं गांव के अन्य ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए उसके बेटे के कातिलों के खिलाफ उचित जांच, छानबीन कराकर उन्हें सजा दिलाए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें