फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: इलेक्ट्रिीशियन ने कमरे में बंद कर चाकू से गला रेतकर की आत्महत्या, एमएसपी प्लांट में करता था काम

Wed, 30 Jul 2025 05:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में एमएसपी प्लांट में काम करने वाले इलेक्ट्रिीशियन ने खुद को कमरे में बंद करके चाकू से अपना ही गला रेतकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में एमएसपी प्लांट में काम करने वाले इलेक्ट्रिीशियन ने खुद को कमरे में बंद करके चाकू से अपना ही गला रेतकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है, मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जामगांव में स्थित एमएसपी प्लांट में इलेक्ट्रिीशियन के पद पर काम करने वाला युवक दिलीप सिंह 33 साल ने मंगलवार की रात अपने आपको कमरे में बंद कर लिया था। आज सुबह काफी देर तक दरवाजा नही खुलने पर अनहोनी की आशंका देखते हुए उसके साथियों ने चक्रधर नगर पुलिस को इस मामले की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला देखा कि दिलीप का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ था और उसके गले में गहरे चोट के निशान थे। जिसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


10 वर्षों से काम करते आ रहा था दिलीप
बताया जा रहा है कि दिलीप सिंह मूलतः जयपुर के ग्राम रसौली का रहने वाला था जो कि पिछले दस वर्षों से एमएसपी प्लांट में इलेक्ट्रिीशियन के पद पर काम करते हुए लेबर कालोनी में ही रहता था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से दिलीप की दिमागी हालत ठीक नही थी, संभवतः इसी वजह से उसने आत्महत्या कर लिया होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें