फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: तेज रफ्तार ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दो घायल

Wed, 30 Jul 2025 03:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिला मुख्यालय में बुधवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर की ठोकर से बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिला मुख्यालय में बुधवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर की ठोकर से बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक महिला समेत एक मासूम को हल्की चोट आई है। घटना की जानकारी के मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह 8 बजे के आसपास कोसमनारा बाबाधाम चैक के पास बाईक क्रमांक सीजी 13 बीडी 7939 में सवार संजु सिदार 24 साल, निवासी डभरा को ट्रेलर क्रमांक ओडी 16 एन 7855 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए जोरदार ठोकर मार दिया। इस घटना में घटना स्थल पर ही बाईक चला रहे संजु सिदार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पीछे बाईक में पीछे बैठे मंजूर सिदार 28 साल के अलावा एक मासूम को हल्की चोट आई है। 

परिजनों ने बताया कि संजू सिदार गेरवानी में रहकर प्राईवेट कंपनी में काम करते आ रहा था और आज सुबह ही संजु सिदार अपने रिश्तेदार के यहां मिट्ठमुडा आया था और यहां से वापस जाते समय जब वे कोसमनारा बाबाधाम चैके पास पहुंचा ही था कि ट्रेलर चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के बाद आरोपी वाहन वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है।  इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा था कि लेकिन सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही कोतरा रोड पुलिस तत्काल पहुंची और मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें