छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मामूली बात पर एक बुजुर्ग पर धारदार टांगी से वार करके लहूलुहान कर देने का मामला सामने आया है, परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए रूपई उरांव ने बताया कि उसके ससुर रामलाल उरांव घर के आंगन में जलाऊ लकड़ी इकट्ठा करके रखे थे, जिसे कल शाम 4 बजे मोहल्ले का ही रहने वाला परखित चौहान पूरे लकड़ी के बंडल को लेकर भाग गया था। उसे ऐसा करते समय उसके ससुर ने देख लिया था।