फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh Accident: तेज रफ्तार बुलेट अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, चालक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 22 Nov 2025 11:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ग्रामीण की तेज रफ्तार बुलेट गड्ढे में गिर जाने की घटना में चालक की मौत हो गई। भतीजे की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है, मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, राम लकड़ा ने लैलूंगा थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह बिछीनारा का रहने वाला है। राम ने बताया कि कल उसका चाचा जोहन लकडा बुलेट से अपनी दादी शाषिता तिग्गा के घर ग्राम पिपराही आया हुआ था। जहां से शाम करीब 5:30 बजे के आसपास वह अपने गांव बिछीनारा लौट रहा था। बाइक सवार जोहान लकड़ा जब ग्राम सुबरा कटंगपारा के पास पहुंचा ही था कि मोड़ आने से वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बाइक गड्ढे में जा गिरी। 

इस दुर्घटना में जोहन तिग्गा के सिर, नाक और मुंह में गंभीर चोट आने पर उसे लैलूंगा अस्पताल ले जाया गया, जहां मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें