फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: खेतों में फसलों की तबाही, अब महिला पर भी हमला; रायगढ़ के गांवों में जंगली सुअरों से ग्रामीणों में दहशत

Sun, 04 Oct 2026 02:33 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़

सार

रायगढ़ के रेंगालपाली सर्किल के कई गांवों में जंगली सुअरों की बढ़ती आवाजाही से ग्रामीणों में डर का माहौल है। जंगली सुअरों के झुंड रात में खेतों में पहुंचकर मूंगफली समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कर्राजोर क्षेत्र में एक महिला पर जंगली सुअर के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले के रेंगालपाली सर्किल में जंगली सुअरों की बढ़ती आवाजाही से ग्रामीणों में भारी डर बना हुआ है। जंगल से बाहर निकलकर जंगली सुअर गांवों के आसपास और खेतों में दाखिल हो रहे हैं। जंगली सुअरों के झुंड रात के समय खेतों में पहुंचकर मूंगफली समेत अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। बीते दिनों कर्राजोर क्षेत्र में एक जंगली सुअर ने एक महिला पर हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में डर और चिंता और अधिक बढ़ गई है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी है।

फसलों की तबाही से बढ़ा खौफ

विज्ञापन

रेंगालपाली सर्किल के अंतर्गत आने वाले झारमुड़ा, सारसमाल, लिंजिर, पुसलदा, जामपाली, सुर्री और कर्राजोर समेत आसपास के गांवों में जंगली सुअरों की आवाजाही लगातार देखी जा रही है। सुअरों के झुंड रात में खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। फसलों के नुकसान और महिला पर हुए हमले के कारण ग्रामीणों में चिंता और भय का माहौल है। ग्रामीणों ने तत्काल सुरक्षा और बचाव के उपाय करने का आग्रह किया है।

ये भी पढ़ें- सुकमा में ग्राम सभा का प्रस्ताव: ईसाई धर्म प्रचारकों के प्रवेश पर रोक, चर्च के लिए जमीन नहीं देने का फैसला

वन विभाग की कार्रवाई और निगरानी

विज्ञापन

ग्रामीणों से सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने प्रभावित गांवों और आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया। जंगली सुअरों को पकड़ने के लिए कर्राजोर में दो से तीन पिंजरे लगाए गए हैं। वन रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके का जायजा लिया गया था। महिला के घायल होने पर प्रकरण तैयार कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिंजरा लगाकर जंगली सुअर को पकड़ने की कोशिश की जा रही है और क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें