फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ता शर्मसार: रायगढ़ में पिता की हैवानियत...बेटी के साथ करता था दुष्कर्म; एक साल बाद छलका पीड़िता का दर्द

Thu, 11 Dec 2025 04:52 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म को अंजाम दे रहा था। इस पूरे मामले में नाबालिग बेटी ने मां को आपबीती बताई, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिता ने डरा धमकाकर अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस आरोपी पिता से पूछताछ भी कर रही है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज की। शिकायत में बताया कि उसकी मां आसपास के घरों में काम करने जाती है। उसके पिता घर में ही रहते हैं। पीड़िता ने बताया कि 26 जनवरी 2023 को वह अपनी सहेलियों के साथ घुमने गई थी। इस दौरान उसके पिता ने उसे देख लिया था। जब वह घर पहुंची उसकी मां और दोनों भाई नहीं थे।

ये भी पढ़ें- कोरबा में बिना विवाह मां बनी युवती: साइकिल बनवाते वक्त दे बैठी दिल, फिर कारीगर संग हुई फरार; शिशु को दिया जन्म
विज्ञापन


तब उसके पिता ने उससे मारपीट करते हुए जबरन उसके साथ संबंध बनाया। इस दौरान विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दिया। पीड़िता ने बताया कि इस घटना के बाद जब भी घर में कोई नंही रहता, उसके पिता उससे मारपीट करते हुए उसके साथ संबंध बनाते आ रहा था।
विज्ञापन

 
पीड़िता ने बताया कि बीते दिन जब वह घर में अकेली थी। इस दौरान उसके पिता ने उसके साथ मारपीट की और शारीरिक संबंध भी बनाया। इस घटना के बाद वह स्कूल चली गई थी और वहां से वापस लौटते समय रास्ते में उसने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता अपनी मां के साथ महिला थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला थाने की टीम ने तत्काल टीम बनाकर आरोपी को को पकड़कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें