बताया जा रहा है कि रामेश्वर अपनी पत्नी से मिलने चीतापाली गांव गया था। वहां से वापस आने की बजाए वह अपने एक रिश्तेदार के यहां बैहामुडा में रुक गया था। वहीं से अपने काम में जाने की दौरान यह घटना हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में गुरुवार सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए निकले एनटीपीसी कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी बाइक से निकला था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े टैंकर से जा टकराई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर टैंकर को जब्त कर लिया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम रायकेरा निवासी रामेश्वर चैहान (23) पुत्र दया चैहान गुरुवार सुबह करीब 6 बजे बाइक से ड्यूटी करने एनटीपीसी जाने निकला था। इस दौरान तेज रफ्तार में बाइक पर नियंत्रण खो दिया और काजूबाड़ी बाईपास के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गया। हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और रामेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई।