फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार एनटीपीसी कर्मचारी की मौत, ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था

Thu, 20 Apr 2023 09:25 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़

सार

बताया जा रहा है कि रामेश्वर अपनी पत्नी से मिलने चीतापाली गांव गया था। वहां से वापस आने की बजाए वह अपने एक रिश्तेदार के यहां बैहामुडा में रुक गया था। वहीं से अपने काम में जाने की दौरान यह घटना हो गई। 
 
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में गुरुवार सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए निकले एनटीपीसी कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी बाइक से निकला था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े टैंकर से जा टकराई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर टैंकर को जब्त कर लिया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम रायकेरा निवासी रामेश्वर चैहान (23) पुत्र दया चैहान गुरुवार सुबह करीब 6 बजे बाइक से ड्यूटी करने एनटीपीसी जाने निकला था। इस दौरान तेज रफ्तार में बाइक पर नियंत्रण खो दिया और काजूबाड़ी बाईपास के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गया। हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और रामेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें