फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, नाराज लोगों ने किया चक्काजाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

Sat, 01 Mar 2025 04:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आकर बाईक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आकर बाईक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया जिसके बाद सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धौराभांठा-हमीरपुर मार्ग में खुरूसलेंगा गांव में पास बीती रात तकरीबन 11 बजे के आसपास अज्ञात भारी वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार एक युवक अजय बीसी 25 साल निवासी बीजना को जोरदार ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में घटना स्थल पर ही बाईक सवार युवक की मौत हो गई। अचानक घटी इस घटना के बाद देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और फिर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के सड़क में रखकर देर रात से ही सड़क में बैठकर चक्काजाम शुरू कर दिया है। जिससे सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई है। 

इस मामले की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि जिंदल कंपनी के द्वारा मृतक के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि दिये जाने के बाद ही दोपहर 1 बजे आसपास मृतक के शव के पीएम के लिये अस्पताल भेजा जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें