फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस कार्रवाई में जुटी

Mon, 15 Sep 2025 06:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाईक सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई। साढू के घर से वापस अपने गांव जाते समय यह घटना हुई है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस इस मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाईक सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई। साढू के घर से वापस अपने गांव जाते समय यह घटना हुई है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस इस मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार विनोद राठिया ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि कल उसका साढू कमल सिंह राठिया 35 साल, उसके यहां मेहमानी में बाकारूमा आया था। जहां से शाम करीब साढ़े 5 बजे वापस अपने गांव कुर्रा जा रहा था। 

विज्ञापन


बाईक सवार कमल सिंह शाम करीब साढ़े 6 बजे जब  चोरंगा - सराईमुड़ा के पास पहुंचा ही था कि लैलूंगा की तरफ से आ रही आल्टो वाहन क्रमांक सीजी 13 एई 5955 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए कमल सिंह को जोरदार ठोकर मार दिया। इस घटना में सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने की कारण कमल सिंह को लैलूंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां प्रारंभिक उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई।बहरहाल परिजनों की रिपोर्ट के बाद लैलूंगा पुलिस आल्टो वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें