फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: नाबालिग को शादी का झाांसा देकर भगा ले गया आरोपी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sat, 18 Jan 2025 07:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाबालिग को शादी का झाांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाबालिग को शादी का झाांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक सात जनवरी को नाबालिग के परिजनों ने कोतरा रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि दो जनवरी को बालिका अपने रिश्तेदार के साथ कोसमनारा मंदिर दर्शन के लिए गई थी और उसके बाद बिना किसी को बताए गायब हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन


कोतरा रोड़ पुलिस को जांच के दौरान बालिका के चंद्रशेखर यादव (22 वर्ष), निवासी छुहीपाली, थाना जुटमिल, रायगढ़, के साथ मित्रता होने की जानकारी मिली। कोतरारोड़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के घर पर दबिश दी, जहां गुमशुदा बालिका को बरामद किया गया। महिला अधिकारी द्वारा बयान दर्ज करने पर बालिका ने बताया कि चंद्रशेखर यादव ने शादी का झांसा देकर उसे मोटरसाइकिल पर भगाया और शारीरिक संबंध बनाए।

पुलिस ने बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया और मामले में धारा 65(1), 87 बीएनएस और 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ा। इसके बाद आरोपी चंद्रशेखर यादव को हिरासत में लिया गया। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त काले-नीले रंग की मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें