रायगढ़ जिले में खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक सिक्युरिटी गार्ड ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते हुए अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
रायगढ़ जिले में खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक सिक्युरिटी गार्ड ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते हुए अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने चक्रधर नगर थाना में 28 मई को रिपोर्ट लिखाते हुए बताया था कि मार्च में जब वह एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होनें कोरबा गई थी, वहां उसकी मुलाकात बिलासपुर निवासी अक्षय कुमार कुम्हरानी से हुई थी। इस दौरान उसने मोबाईल नंबर लेकर बातचीत शुरू की और स्वयं को पुलिस विभाग में कार्यरत बताते हुए वर्दीधारी तस्वीरें साझा कर उससे शादी करने की इच्छा जताई। पीड़िता ने बताया कि अक्षय को उसके गांव में अकेले रहने की जानकारी हुई तब आरोपी उसके गांव पहुंचा और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता की जानकारी के बगैर मोबाईल फोन में उसके अंतरंग फोटो और वीडियो बना लिया।
पीड़िता ने बताया कि 7 मई को जब वह अपनी मां का इलाज कराने रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल गई थी वहां भी आरोपी पहुंचा और उसे घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया इस दौरान उसने अश्लील फोटो वीडियो अपने पास होनें की जानकारी देते हुए संबंध बनाये रखने की दबाव बनाया और विरोध करने पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी अक्षय ने 27 मई को उसके अश्लील फोटो और वीडियो को इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपलोड कर दिया, इसके अलावा व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील संदेश भेजकर जान से मारने की धमकी देते हुए लगातार ब्लैकमेल करते आ रहा था।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत के बाद चक्रधर नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 69, 296, 351(3) भारतीय न्याय संहिता तथा धारा 66-ई, 67 एवं 67-ए आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। चक्रधर नगर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम आरोपी की पतासाजी कर रही थी। इसी बीच आरोपी के रायगढ़ में होनें की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।