फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: मजाक में गई शख्स की जान, खुद के सीने में मारा चाकू, चंद मिनटों में हो गई मौत, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 11 Sep 2024 03:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मजाक-मजाक में एक व्यक्ति को खुद पर चाकू से वार करना उस वक्त महंगा पड़ गया जब धारदार चाकू के वार से पलक झपकते ही उसकी मौत हो गई। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मजाक-मजाक में एक व्यक्ति को खुद पर चाकू से वार करना उस वक्त महंगा पड़ गया जब धारदार चाकू के वार से पलक झपकते ही उसकी मौत हो गई। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कबीरचौक अंबेडकर नगर वार्ड नं. 34 निवासी परमेश्वर कश्यप 42 साल जो कि हमाली का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बीती रात परमेश्वर ने मजाक-मजाक कुछ नही होगा बोल कर खुद पर धारदार चाकू से वार कर लिया। बताया जा रहा है कि धारदार चाकू उसके फेफेड में लगने से घटना के चंद मिनटों बाद ही उसकी मौत हो गई। परिजनों के द्वारा लहूलुहान हालत में परमेश्वर को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां प्रारंभिक जांच में मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

शराब के नशे में था मृतक 
बताया जा रहा है कि कल शाम गणेश पंडाल के पास कुछ बच्चे दीवार को हाथ से मार रहे थे। इसी दौरान परमेश्वर कश्यप भी मौके पर मौजूद था और वह शराब सेवन किया हुआ था और बच्चों को इस तरह हरकत करते देख उसने भी चाकू निकालकर कुछ नही होगा कहते हुए खुद पर चाकू से हमला कर लिया और फिर उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


शादी शुदा था मृतक 
बताया जा रहा कि मृतक शादी शुदा था और उसका एक लडका है जो कि 12वीं पढ़ता है। गरीब परिवार के एक बच्चे के सिर से पिता का साया उठ जाने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है। साथ ही साथ इस परिवार पर अब मुसीबतों का पहाड टूट पड़ा है। इस घटना के बाद से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है। बीती रात मजाक-मजाक में खूद को चाकू मारकर आत्महत्या कर लेने के मामले की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने आज दोपहर मृतक के शव का पीएम पश्चात उसके शव को अंतिम संस्कार के लिये परिजनों को सौंपते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें