फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे पुल से टकराई बस, ट्रैक पर गिरे यात्री: 24 घायल, दो गंभीर; मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइव कर रहा था चालक

Mon, 19 Jun 2023 03:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़

सार

हादसे में बस आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस में सवार लोगों ने बताया कि, चालक ड्राइव करते हुए मोबाइल पर बात कर रहा था। पुलिया से बस के टकराते ही स्टेरिंग जाम होने की बात कहकर चालक भाग निकला। 
 
विज्ञापन
पुल की रेलिंग से टकराई बस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ सोमवार सुबह एक बस रेलवे पुल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो यात्री बस से निकलकर रेलवे ट्रैक पर जा गिरे। हादसे में बस में सवार 24 लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। बताया जा रहा है कि चालक मोबाइल पर बात करते हुए बस चला रहा था। इसी के कारण हादसा हुआ है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ से बस लैलूंगा जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में घरघोड़ा दर्री डिपो के रेलवे पुल की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर के बाद दो यात्री नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरे। वहीं कई लोग बस में घायल हुए हैं। इनमें सुनीता राठिया, नरेश राठिया राधा भाई , राधिका, हिरमंति को केजीएच रायगढ़ भेजा गया है। हादसे में बस आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस में सवार लोगों ने बताया कि, चालक ड्राइव करते हुए मोबाइल पर बात कर रहा था। पुलिया से बस के टकराते ही स्टेरिंग जाम होने की बात कहकर चालक भाग निकला। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें