फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: मंदिर की मूर्ति तोड़ने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Tue, 24 Nov 2026 09:24 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़

सार

सराईभद्दर इलाके में ग्राम देवता मंदिर की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के मामले में जूटमिल थाना पुलिस ने 21 वर्षीय राहुल चौहान और एक नाबालिग को पकड़ा है। मामले में तीसरा आरोपी लक्ष्मी चौहान फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले के सराईभद्दर इलाके में स्थित ग्राम देवता मंदिर की मूर्ति तोड़ने के मामले में जूटमिल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में शामिल फरार तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने दर्ज कराई थी शिकायत
जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 34 सराईभद्दर के निवासियों ने रविवार को थाने पहुंचकर लिखित शिकायत सौंपी थी। मोहल्ले के निवासियों ने पुलिस को बताया कि तीन व्यक्तियों ने मिलकर उनके क्षेत्र में स्थित ग्राम देवता मंदिर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं। मंदिर में स्थापित मूर्ति तोड़े जाने की वजह से मोहल्ले के लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। रहवासियों ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी।
विज्ञापन


दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
रहवासियों की शिकायत मिलते ही जूटमिल पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 298 तथा धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की। मामले की जांच के लिए जूटमिल पुलिस की टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।

इस दौरान पुलिस ने सराईभद्दर निवासी 21 वर्षीय राहुल चौहान तथा एक नाबालिग को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को नियमानुसार सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

फरार आरोपी की तलाश जारी
इस मामले का तीसरा आरोपी लक्ष्मी चौहान घटना के बाद से फरार चल रहा है। जूटमिल पुलिस की टीम उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें