बलरामपुर रामानुजगंज राष्ट्रीय राज्य मार्ग 343 के जर्जर स्थिति को लेकर क्षेत्रवासीयो में जबरदस्त आक्रोश है।राष्ट्रीय राज्य मार्ग के अधिकारियों को बार-बार जनप्रतिनिधियों के द्वारा ध्यान आकृष्ट करने के बाद भी राष्ट्रीय राज्य मार्ग के मरम्मत कराए जाने में रुचि नहीं ली जारी है। जिससे व्यथित नगर की युवा राहुल जीत सिंह ने 17 दिसंबर से अनिश्चितकालीन अनशन एवं धरना प्रदर्शन भारत माता चौक में किए जाने को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौपा।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की स्थिति अत्यंत जर्जर हो गई है जिस कारण करीब करीब प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही है वहीं राष्ट्रीय राज्य मार्ग से दो चक्का वाहन से भी आना-जाना काफी मुश्किल हो रहा है। दिन प्रतिदिन राष्ट्रीय राज्य मार्ग की स्थिति और जर्जर होते जा रही है। राष्ट्रीय राज्य मार्ग की यह स्थिति कई महीनो से है परंतु राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी इसे देखने तक की जहमत नहीं उठा रहे हैं। राष्ट्रीय राज्य मार्ग के अधिकारियों के बेपरवाह रवैय्या को लेकर क्षेत्रवासीयो में जबरदस्त आक्रोश है। राष्ट्रीय राज्य मार्ग के जर्जर स्थिति को लेकर व्यथित होकर नगर की युवा राहुल जीत सिंह ने भारत माता चौक पर अनिश्चितकालीन अनशन एवं धरना प्रदर्शन 17 दिसंबर से करने को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौपा। राहुल जीत सिंह कहा कि जर्जर सड़क को लेकर कई बार ध्यान आकृष्ट कराया गया परंतु इसके बाद भी जर्जर सड़क को मरम्मत कराए जाने में रुचि राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने नहीं ली जिस कारण मुझे मजबूरन जनहित में अनिश्चितकालीन अनशन एवं धरना प्रदर्शन पर बैठना पड़ रहा है।
मिल रहा व्यापक समर्थन
नगर की युवा राहुल जीत सिंह के अनिश्चितकालीन अनशन एवं धरना प्रदर्शन जनहित में करने को लेकर विभिन्न संगठनों एवं नगरवासियों का व्यापक समर्थन मिल रहा है राहुल जीत सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से लोगों का समर्थन मिल रहा है वह मेरे लिए ऊर्जा एवं आशीर्वाद के समान है। मुझे बहुत पीड़ा होती है जब-जब सड़क के कारण कोई हादसा होता है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी कम से कम तत्काल बड़े गड्डो को भरवा सकते हैं जो दुर्घटना के प्रतिदिन कारण बन रहे हैं।
इंटरनेट पर वायरल
जर्जर सड़क को लेकर व्यथित नगर की युवा राहुल जीत सिंह के द्वारा अनिश्चितकालीन अनशन एवं धरना प्रदर्शन करने से पहले सोशल मीडिया में करीब डेढ़ मिनट का अपना पीड़ा कविता के माध्यम से व्यक्त किया जो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।