फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ का पहला छत्तीसगढ़ी डिजिटल रेडियो स्टेशन: CM भूपेश ने लॉन्च किया 'रेडियो संगवारी', 2G स्पीड पर भी सुनें

Fri, 31 Mar 2023 03:31 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब से प्रदेश के सीएम बने हैं, तब से छत्तीसगढ़ी संस्कृति, रहन-सहन, पहनावा, भेषभूषा, लोक नृत्य, लोक संगीत, लोक खेल आदि को बढ़ावा देने में लगे हैं। स्थानीय संस्कृति के प्रचार प्रसार में लगे हैं।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ी डिजिटल रेडियो स्टेशन रेडियो संगवारी का सीएम भूपेश ने लॉन्च किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब से प्रदेश के सीएम बने हैं, तब से छत्तीसगढ़ी संस्कृति, रहन-सहन, पहनावा, भेषभूषा, लोक नृत्य, लोक संगीत, लोक खेल आदि को बढ़ावा देने में लगे हैं। स्थानीय संस्कृति के प्रचार प्रसार में लगे हैं। इसे लगातार बढ़ावा दे रहे हैं। अब इसी क्रम में फिर एक नई पहल की है। सीएम ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ का पहला डिजिटल रेडियो स्टेशन 'रेडियो संगवारी' को लॉन्च किया। 

विज्ञापन


उन्होंने इस मौके पर रेडियो संगवारी के संस्थापक और संचालक सहित पूरी टीम को छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को व्यापक प्रचार-प्रसार की दिशा में एक बेहतर प्रयास बताते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडियो संगवारी के माध्यम से छत्तीसगढ़ी लोक कला, लोक संस्कृति और गीत-संगीत को आम लोगों तक डिजिटल रेडिया स्टेशन के माध्यम से पहुंचाने के लिए रेडियो संगवारी की स्थापना हुई है। मुझे इस बात की बेहद खुशी है। छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को एप के माध्यम से पूरी दुनिया के लोगों तक पहुंचाया जाएगा, निश्चित रूप से यह बहुत ही सराहनीय कदम है। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लुप्त हो रही सांस्कृतिक विधाओं और कला परंपराओं को नया जीवन देने के लिए यह प्लेटफार्म एक ताकतवर माध्यम होगा। नये कलाकारों की प्रतिभाओं को भी इसके माध्यम से आसानी से दुनिया के सामने लाया जा सकता है। रेडियो की श्रोताओं की आज भी कमी नहीं है। अपने नवाचारों और अपनी नयी सोच के कारण बहुत से रेडियो स्टेशन  आज भी बहुत ही लोकप्रिय है। मुझे उम्मीद है कि रेडियो संगवारी के डिजिटल रेडियो स्टेशन भी ऐसा ही लोकप्रिय माध्यम बनेगा। 
विज्ञापन


रेडियो संगवारी के संस्थापक राहुल शर्मा तथा सह-संस्थापक डॉ. हेमंत सिरमौर ने बताया कि इस रेडियो स्टेशन को टू-जी इंटरनेट स्पीड पर भी सुना जा सकता है। इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर में 'Radio Sangwari' लिखकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इस मौके पर आरजे श्रेया, जगमीत सिंह, एक्टर अनुज शर्मा और रेडियो संगवारी के सभी लोग मौजूद रहे।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें