फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: जनजागरूकता से बाल विवाह रोकने में मिल रही मदद, 20 शादियां रोककर कराई गई तिथि स्थगित

Sun, 11 May 2025 03:42 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए बलरामपुर जिले में जनजागरूकता को लेकर प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 20 बाल विवाह समय रहते रोके गए, जिनमें परिजनों को समझाइश देकर विवाह की तिथि स्थगित कराई गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए बलरामपुर जिले में जनजागरूकता को लेकर प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके सार्थक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखंडों में आयोजित समाधान शिविरों के माध्यम से बाल विवाह के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


इस परिप्रेक्ष्य में जिले के लुरघुट्टा समाधान शिविर में बाल विवाह रोकने के बारे में चर्चा की गई, जिसमें यह बताया गया कि बाल विवाह केवल कानूनी कर्तव्य नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है। इस शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल विवाह के दुष्परिणाम, संबंधित कानून और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

इसके साथ ही बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके अधिकारों पर आधारित बुकलेट, ब्रोशर और पोस्टर वितरित किए गए। पढ़ाई फिर विदाई जैसे स्लोगन के माध्यम से आम लोगों को जागरूक किया गया। हाल ही में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 20 बाल विवाह समय रहते रोके गए, जिनमें परिजनों को समझाइश देकर विवाह की तिथि स्थगित कराई गई। इसके साथ ही यदि किसी परिवार ने समझाइश के बावजूद बाल विवाह कराने की कोशिश की, तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें