फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: रायपुर में देर रात तक चलने वाली क्लबों पर पुलिस ने की कार्रवाई

Sun, 11 May 2025 03:35 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

पुलिस ने रात 12 बजे के बाद भी चालू पाए गए इस क्लब पर छापा मारा, जहां न सिर्फ नियमों का उल्लंघन हो रहा था, बल्कि नाबालिग युवाओं को भी प्रवेश दिया जा रहा था, जो बेहद गंभीर और चिंताजनक स्थिति है।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में देर रात तक चलने वाली क्लबों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। एनएसयूआई ने राजधानी रायपुर में अवैध रूप से संचालित क्लबों के खिलाफ दिए गए ज्ञापन के बाद, तेलीबांधा थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात 'हाइपर क्लब' पर सख्त कार्रवाई करते हुए क्लब को तत्काल बंद करा दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने रात 12 बजे के बाद भी चालू पाए गए इस क्लब पर छापा मारा, जहां न सिर्फ नियमों का उल्लंघन हो रहा था, बल्कि नाबालिग युवाओं को भी प्रवेश दिया जा रहा था, जो बेहद गंभीर और चिंताजनक स्थिति है। रात 11:30 बजे के बाद भी क्लब संचालन नियमों के खिलाफ है।

हाइपर क्लब का इतिहास पहले भी विवादास्पद रहा है, जहाँ गोली चलने की घटनाएं और नशीले पदार्थों का अवैध उपयोग जैसी शिकायतें सामने आ चुकी हैं। क्लब प्रशासन द्वारा सुरक्षा मानकों और कानूनी शर्तों की बार-बार अनदेखी की गई है, जिससे युवाओं के भविष्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें