फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: छात्राओं से अश्लील मांग के आरोप में प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा, कॉलेज गेट पर छात्रों ने जड़ा ताला

Wed, 30 Sep 2026 02:01 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

कॉलेज के प्रोफेसर जेपी राणा पर छात्राओं को व्हाट्सऐप पर अश्लील संदेश और पैसों का लालच देने के आरोप लगे। विरोध के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया, छात्राओं ने कलेक्टर से शिकायत की।
विज्ञापन
शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा जिले में स्थित शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान कॉलेज के एक प्रोफेसर पर छात्राओं से व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील मांग करने का गंभीर आरोप लगा है। राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर जेपी राणा ने देर रात छात्राओं को कॉल और मैसेज करके पैसों का लालच दिया और अनुचित मांग की। इस घटना के विरोध में छात्रों के उग्र प्रदर्शन के बाद प्रोफेसर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पीड़ित छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है और सबूत के तौर पर व्हाट्सऐप के स्क्रीनशॉट प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपे हैं।
विज्ञापन


अश्लील संदेशों से गहराया विवाद
छात्राओं के अनुसार प्रोफेसर जेपी राणा देर रात उन्हें व्हाट्सएप पर कॉल करते थे। जब छात्राओं ने कॉल रिसीव नहीं किया, तो प्रोफेसर ने संदेश भेजकर पैसे देकर पास बुलाने की बात लिखी। प्रोफेसर ने एक मैसेज में 50,000 रुपये देने की बात कहते हुए अश्लील टिप्पणी की और छात्राओं को पैसों से तौलने की कोशिश की। इस रवैये से दुखी होकर छात्राओं ने पहले कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की। छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने मामले को दबाने और कॉलेज स्तर पर ही सुलझाने का प्रयास किया। इससे असंतुष्ट होकर छात्र-छात्राएं शिकायत लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए।

कॉलेज गेट पर जोरदार प्रदर्शन
मामले की जानकारी फैलते ही मंगलवार को आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग थी कि प्रोफेसर का इस्तीफा पत्र सार्वजनिक किया जाए। कई घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन और छात्रों के भारी दबाव के बाद प्राचार्य वीणा त्रिपाठी ने प्रोफेसर का इस्तीफा पत्र छात्रों के सामने प्रस्तुत किया। इसके बाद छात्रों ने अपना आंदोलन समाप्त किया। हालांकि प्रदर्शनकारी छात्र अब भी आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन


निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
प्रोफेसर जेपी राणा कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में पिछले तीन वर्षों से पदस्थ थे। विवाद बढ़ने पर उन्होंने इस्तीफा सौंप दिया, जिसे कॉलेज प्रबंधन ने स्वीकार कर लिया है। घटना के बाद प्रोफेसर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद मिला। वहीं, कॉलेज प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच या आगे की कार्रवाई को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। छात्र संगठन दोषी प्रोफेसर के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराने और कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें