छत्तीसगढ़ राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि पुलिस को आम नागरिकों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए और शिकायत लेकर थाने आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ संवेदनशील व्यवहार करना चाहिए।
छत्तीसगढ़ राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि पुलिस को आम नागरिकों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए और शिकायत लेकर थाने आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ संवेदनशील व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि नागरिकों के साथ हुए उसके व्यवहार से बनती है, इसलिए पीड़ितों की सहायता के लिए तत्परता और सहानुभूति पुलिस कार्यप्रणाली का मूल होना चाहिए।
विज्ञापन
राज्यपाल ने यह बातें आज राजभवन में उनसे भेंट करने पहुंचे भारतीय पुलिस सेवा के परीवीक्षाधीन अधिकारियों से चर्चा के दौरान कहीं। उन्होंने अधिकारियों को प्रशिक्षण के दौरान मिली सीख को व्यवहार में लागू करने पर जोर दिया और कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में विश्वास और सुरक्षा का वातावरण तैयार करना भी उतना ही आवश्यक है।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी रायपुर के निदेशक अजय कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला उपस्थित थे। राज्यपाल से मिलने पहुंचे परीवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारियों में आदित्य कुमार, अंशिका जैन, बनसोडे प्रतीक दादासाहेब और साकोरे मानसी नानाभाऊ शामिल थे।