फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में बर्खास्त बीएड शिक्षकों का दंडवत प्रदर्शन: प्रियंका गांधी बोलीं- युवाओं को अंधकार में धकेल रही BJP

Mon, 13 Jan 2025 06:28 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Priyanka Gandhi Vadra taunts on CG BJP: छत्तीसगढ़ में बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षक राज्य सरकार को जगाने के लिये अर्धनग्न और दंडवत होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
सांसद प्रियंका गांदी ने ट्वीट कर उठाये सवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Priyanka Gandhi Vadra taunts on CG BJP: छत्तीसगढ़ में बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षक राज्य सरकार को जगाने के लिये अर्धनग्न और दंडवत होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को लगभग पांच किलोमीटर तक दंडवत होकर यात्रा निकाली। इन शिक्षकों ने माना चौक से शदाणी दरबार तक सड़कों पर लेटकर विरोध जताया। अब इस मामले में सियासत हो रही है। सांसद प्रियंका गांधी और प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर राज्य की विष्णुदेव सरकार पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन




प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि 'छत्तीसगढ़ का यह वीडियो देश के युवाओं की दुर्दशा का एक छोटा सा उदाहरण है। प्रदेश में 33 हजार शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं और 1 लाख नौकरी देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने 3 हजार शिक्षकों को नौकरी से निकाल दिया। ये लड़कियां नौकरी की गुहार लगाते हुए इस कड़ाके की ठंड में सड़क पर लेटकर विरोध जता रही हैं। आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ समेत हर राज्य के युवा भाजपा के भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा ने पूरे देश के युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया है।'
विज्ञापन


 

वहीं पूर्व सीएम भूपेश ने ट्वीट कर लिखा कि 'छत्तीसगढ़ में 3 हजार शिक्षकों को नौकरी से निकाल दिया गया। ये वीडियो BJP सरकार में युवाओं की दुर्दशा और सरकार की संवेदनहीनता का सबूत है-
विज्ञापन

जहां वे कड़ाके की ठंड में सड़कों पर लेटकर न्याय मांग रहे हैं। अपनी नौकरी के लिए गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।  
देश के युवा पहले ही बेरोजगारी, पेपर लीक और परीक्षा में धांधली से जूझ रहे हैं, ऐसे में हजारों युवाओं की नौकरी छीनकर सरकार उनका भविष्य तबाह करने पर तुली है। 
ये BJP का युवा विरोधी चेहरा है। जहां रोजगार के खोखले वादे कर, उन्हें बेरोजगार बनाया जा रहा है। देश इन्हें कभी 
माफ नहीं करेगा।'
 

दूसरी ट्वीट में लिखा कि छत्तीसगढ़ के युवा साथियों! पूरी कांग्रेस पार्टी आपके साथ है. डरना नहीं. झुकना नहीं.

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें