फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker News : पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार, पेशी के बाद जेल में कर रहे थे शिफ्ट

Wed, 26 Jul 2023 07:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

पेशी के बाद कोर्ट से जेल में शिफ्ट करते समय एक विचाराधीन कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
कांकेर जिला जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर जिले में एक विचाराधीन कैदी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। बताया जा रहा है कि विचाराधीन कैदी को पेशी के बाद जेल में शिफ्ट किया जा रहा था। अब पुलिस कैदी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


कांकेर जेल अधीक्षक एसएल नायक ने बताया कि बुधवार को एक विचारधीन कैदी को जिला कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट से वापसी के दौरान शाम को जेल के समाने से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कैदी भाग गया. शाम को तेज बारिश हो रही थी, उसी का फायदा उठा कर जेल के समान से कैदी भागा है. कैदी का नाम मोहनीश कोडोपी है, जो रेप के मामले में विचारधीन बंदी था। पुलिस कैदी की तलाश में जुट गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तलाश कर रही है।  

कांकेर एसआई अजय साहू ने बताया कि जेल परिसर से विचारधीन कैदी भागने का जानकारी मिली है। सभी  थानों में एलर्ट जारी किया गया है। नगर में चेक पोस्ट लगाया गया है। कैदी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें