राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को जगदलपुर जायेंगी। वे यहां पर आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। 23 अक्तूबर को रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगी। सुबह 11 बजे जगदलपुर में प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचेंगी। यहां पूजा-अर्चना कर माता से आशीर्वाद लेंगी। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे सिरहासार भवन में आयोजित विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार को संबोधित करेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को जगदलपुर जायेंगी। वे यहां पर आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। 23 अक्तूबर को रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगी। सुबह 11 बजे जगदलपुर में प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचेंगी। यहां पूजा-अर्चना कर माता से आशीर्वाद लेंगी। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे सिरहासार भवन में आयोजित विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार को संबोधित करेंगी। वहीं लालबाग मैदान में जगदलपुर आयोजित आमसभा को भी संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रवास को लेकर जगदलपुर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वन मंत्री केदार कश्यप ने लालबाग मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
उन्होंने मंच एवं बैठक व्यवस्था, विशिष्ट अतिथियों के लिए निर्धारित दीर्घा, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आम नागरिकों की सुविधाओं का जायजा लिया। कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डे, कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बीएन मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
दो हजार से अधिक जवानों की तैनाती
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राजधानी रायपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दो हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा आईजी और डीआईजी रैंक के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जरूरत के मुताबिक, माना एयरपोर्ट से लोकभवन और इंडोर स्टेडियम तक आवागमन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है। सुरक्षा को लेकर विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। कुछ मार्गों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट और जगदलपुर के मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लालबाग मैदान को पुलिस छावनी के रूप में तब्दील कर दिया गया है।