फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा जिले में उपचुनाव: एक जनपद पंचायत सदस्य, आठ सरपंच,12 पंच समेत नगर पालिका में पार्षद का पद रिक्त

Sat, 01 Apr 2023 02:29 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा

सार

द्वितीय चरण में निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 10 अप्रैल व 17 अप्रैल दोपहर 03 बजे तक दावा आपत्ति प्राप्त की जाएगी।  निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 8 मई को किया जाएगा। यहां उपचुनाव के लिए वोटिंग मई-जून माह में संभावित है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में पंचायत और निकाय क्षेत्र में उपचुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। इस जिले में एक जनपद पंचायत सदस्य, आठ सरपंच,12 पंच समेत नगर पालिका के वार्ड-6 में पार्षद का पद रिक्त है। उपचुनाव को लेकर एक जनवरी 2023 की स्थिति में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। कलेक्टर पीएस एल्मा ने नगर पालिका परिषद बेमेतरा के वार्ड क्रमांक-6 की मतदाता सूची तैयार करने एसडीएम बेमेतरा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व तहसीलदार बेमेतरा को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायत अंतर्गत बेमेतरा ब्लॉक में ग्राम पंचायत कोदवा, भनसुली, भैंसा, बीजाभाट, मरतरा, बहेरा(का) व लोलेसरा की मतदाता सूची तैयार करने के लिए एसडीएम बेमेतरा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारीव तहसीलदार बेमेतरा को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। बेरला ब्लॉक में ग्राम पंचायत कंडरका, गोड़गिरी, कुसमी, आनंदगांव, हरदी, साकरा, घटियाकला, मुड़पार व चण्डी की मतदाता सूची तैयार की जाएगा। साजा ब्लॉक में ग्राम पंचायत टेढ़ी, बरगा, रमपुरा, जानो, खपरी की मतदाता सूची तैयार किया जाएगा। 

इस तरह है शेड्यूल 
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सामान्य निर्वाचन के निर्वाचक नामावली को वार्डवार विभाजित करने के लिए आधार पत्रक तैयार कराएंगे। ग्राम पंचायतवार पीडीएफ तीन अप्रैल तक जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 10 अप्रैल व 17 अप्रैल दोपहर 03 बजे तक दावा आपत्ति प्राप्त की जाएगी।  निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 8 मई को किया जाएगा। यहां उपचुनाव के लिए वोटिंग मई-जून माह में संभावित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें