फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर यूनिवर्सिटी में माफ हो सकती है गरीब छात्रों की फीस

Tue, 28 Mar 2017 07:31 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
बिलासपुर यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
बिलासपुर यूनिवर्सिटी के गरीब छात्रों को फीस माफी का तोहफा मिल सकता है। इन दिनों बिलासपुर यूनिवर्सिटी की कार्यपरिषद की बैठक रायपुर में चल रही है। इसमें सभी विधानसभा उपाध्यक्ष भाग ले रहे हैं। इस बैठक में बिलासपुर यूनिवर्सिटी का बजट पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


उम्मीद जताई जा रही है कि यूनिवर्सिटी लगभग तीस करोड़ रुपये का बजट पेश कर सकती है। कार्यपरिषद की बैठक में यूनिवर्सिटी पढ़ाई में तेज गरीब विद्यार्थियों की फीस माफ करने का फैसला ले सकती है। सूत्रों के अनुसार, इस साल यूनिवर्सिटी घाटे का बजट पेश करेगी क्योंकि यूनिवर्सिटी ने पिछले सालों की तरह इस वर्ष न ही छात्रों को 100 रुपये का फॉर्म बेचा था और न ही लेट फीस वसूली थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें