फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: नए संसद भवन के उद्घाटन पर सियासत; कांग्रेस ने मरीन ड्राइव में किया जल सत्याग्रह, देखें Video

Sun, 28 May 2023 03:18 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

नए संसद भवन के उद्घाटन पर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर निशाना साध रही है। आरोप-प्रत्यारोप का बाजार गर्म है। इसी क्रम में रायपुर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जल सत्याग्रह करते कांग्रेसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए संसद भवन के उद्घाटन पर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर निशाना साध रही है। आरोप-प्रत्यारोप का बाजार गर्म है। इसी क्रम में रायपुर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता विनोद तिवारी के नेतृत्व में तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव में जल सत्याग्रह किया गया। 

विज्ञापन




कांग्रेसियों ने तालाब में उतरकर जल सत्याग्रह किया। इस दौरान कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने बताया कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों न कराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद कर रहे हैं। ये संविधान और संसद का अपमान है। इसके विरोध में हमने ये विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर तालाब में खड़े होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सिर्फ चुनाव जीतने ओर वोट लेने के लिए राष्ट्रपति पद के लिए आदिवासी समुदाय की द्रौपदी मुर्मू का चयन किया था। इतना ही नहीं नए संसद भवन के शिलान्यास के समय भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को नहीं बुलाया गया था। ये देश और संसद का अपमान है। संसद देश का सर्वोच्च सदन है। राष्ट्रपति का पद संवैधानिक होता है, इसलिए नवनिर्मित संसद भवन का उद्धघाटन 
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति से कराना चाहिए था पर ऐसा न कर बीजेपी ने एसटी, एससी और ओबीसी विरोधी चेहरा उजाकर किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें