फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के रंग में सियासत: गीतों के जरिए आमने-सामने आए पूर्व सीएम भूपेश बघेल और भाजपा विधायक अनुज शर्मा, Video

Fri, 27 Feb 2026 11:50 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजनीति में इस बार होली का रंग कुछ अलग ही अंदाज़ में चढ़ा है। पारंपरिक बयानबाज़ी और प्रेस कॉन्फ्रेंस से हटकर नेताओं ने लोकगीतों के माध्यम से एक-दूसरे पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भाजपा विधायक अनुज शर्मा की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजनीति में इस बार होली का रंग कुछ अलग ही अंदाज़ में चढ़ा है। पारंपरिक बयानबाज़ी और प्रेस कॉन्फ्रेंस से हटकर नेताओं ने लोकगीतों के माध्यम से एक-दूसरे पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे होलियाना अंदाज में 'मुसवा बिन घोटाला ना होए विष्णु' गीत गाते दिखाई दे रहे हैं। इस गीत को राजनीतिक तंज के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


इसी बीच भाजपा विधायक अनुज शर्मा ने भी पलटवार में अपना वीडियो जारी कर दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ी अंदाज़ में गाते हुए कहा कि 'जरगे कांग्रेसिया मन के जान रे, विष्णुदेव सरकार ले' उनका यह गीत सीधे तौर पर मौजूदा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करता है और कांग्रेस पर तंज कसता है।

दोनों वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर समर्थकों के बीच मानो डिजिटल जंग छिड़ गई है। एक ओर कांग्रेस कार्यकर्ता बघेल के गीत को सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने वाला व्यंग्य बता रहे हैं, वहीं भाजपा समर्थक अनुज शर्मा के जवाबी गीत को 'करारा जवाब' और विकास की कहानी का प्रतीक बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने होलियाना अंदाज में साय सरकार पर कसा तंज


भाजपा विधायक अनुज शर्मा ने गाना के माध्यम से दिया जवाब 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें