फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर में 31 नक्सली ढेर: अमित शाह बोले- जहां था लाल आतंक का राज, अब वहां लहरा रहा तिरंगा, ये ऐतिहासिक सफलता

Wed, 14 May 2025 07:27 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Amit Shah on Naxalites: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर की कर्रेगुट्टा पहाड़ी में फोर्स को मिली सफलता पर हर्ष जताया है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Amit Shah on Naxalites: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर की कर्रेगुट्टा पहाड़ी में फोर्स को मिली सफलता पर हर्ष जताया है। इस संबंध में उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि #NaxalFreeBharat के संकल्प में एक ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करते हुए सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद के विरुद्ध अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन में छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के कुर्रगुट्टालू पहाड़ (केजीएच0) पर 31 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया।

विज्ञापन


जिस पहाड़ पर कभी लाल आतंक का राज था, वहाँ आज शान से तिरंगा लहरा रहा है। कुर्रगुट्टालू पहाड़ पीएलजीए बटालियन 1, DKSZC, TSC & CRC जैसी बड़ी नक्सल संस्थाओं का Unified Headquarter था, जहाँ नक्सल ट्रेनिंग के साथ-साथ रणनीति और हथियार भी बनाए जाते थे।

नक्सल विरोधी इस सबसे बड़े अभियान को हमारे सुरक्षा बलों ने मात्र 21 दिनों में पूरा किया और मुझे अत्यंत हर्ष है कि इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों में एक भी casualty नहीं हुई। खराब मौसम और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में भी अपनी बहादुरी और शौर्य से नक्सलियों का सामना करने वाले हमारे CRPF, STF और DRG के जवानों को बधाई देता हूँ। पूरे देश को आप पर गर्व है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री श्री  @narendramodi के नेतृत्व में हम नक्सलवाद को जड़ से मिटाने के लिए संकल्पित हैं। मैं देशवासियों को पुनः विश्वास दिलाता हूँ कि 31 मार्च 2026 तक भारत का नक्सलमुक्त होना तय है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें